बंशीधर मंदिर में भंडारा कल
नगर उंटारी : बाबा बंशीधर मंदिर में समाधान ग्रुप 2 जुलाई को भंडारे का आयोजन किया गया है। ग्रुप ने निर
नगर उंटारी : बाबा बंशीधर मंदिर में समाधान ग्रुप 2 जुलाई को भंडारे का आयोजन किया गया है। ग्रुप ने निर्णय लिया है कि प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार को मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। प्रथम शनिवार को आयोजित महाभंडारे में आम अवाम सहित पुलिस पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है। यह बातें गुरुवार को पत्रकार वार्ता के दौरान ग्रुप के कोषाध्यक्ष हृदयानंद प्रसाद कमलापुरी ने कही। कमलापुरी ने बताया कि महाभंडारे के आयोजन को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। ग्रुप के सदस्य भंडारे की सफलता को लेकर अपने -अपने कार्यों में तन-मन से लगे हुए हैं। भंडारे के लिए सदस्यों के बीच कार्यों का बंटवारा कर जवाबदेही सौंपी गई है। भंडारा सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। महाप्रसाद बनवाने की जवाबदेही ग्रुप के लवली आनंद, श्रीकांत मिश्रा व शंभूनाथ सौदागर को दी गई है। मौके पर दीपक कुमार कमलापुरी, अश्वनी कुमार, राजीव कुमार जायसवाल, संजय कास्यंकार, पीयूष जायसवला,नित्यानद चौबे, राजीव सोनी, सुमित विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।