प्राचार्य पर लगे आरोपों की हुई जांच, अनियमितता की पुष्टि
नगर उंटारी : जमा दो उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक एकबाल अंसारी पर आदेशपाल बली प्रसाद द्वार
नगर उंटारी : जमा दो उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक एकबाल अंसारी पर आदेशपाल बली प्रसाद द्वारा वित्तीय अनियमितता सहित लगाए गए विभिन्न आरोपों की जांच बुधवार को हुई। जांच टीम में क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी नवल किशोर तथा प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी महेंद्र राम शामिल थे। जांच टीम द्वारा आरोपों से संबंधित पूछे गये एक भी सवाल का जवाब प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा संतोषजनक नहीं दे सके। वह किसी तरह की कोई पंजी भी नहीं दिखा सके। सिर्फ छात्र कोष व विद्यालय विकास कोष का पासबुक दिखाया। जांच टीम में शामिल नवल किशोर व महेंद्रराम ने कहा कि प्रधानाध्यापक के जवाब व कोई पंजी नहीं दिखाये जाने से स्पष्ट होता है कि यहां राशि की बंदरबांट की गई है। प्रधानाध्यापक द्वारा किसी तरह की कागजात नहीं दिखाए जाने से वित्तीय अनियमितता की पुष्टि होती है। विद्यालय से गायब आठ सि¨लग फैन के संबंध में भी स्पष्ट जवाब प्रधानाध्यापक ने नहीं दिया। आरोप है कि प्रधानाध्यापक ने एक कमरे पर भी कब्जा कर रखा है। पचास पैसे के नामांकन फार्म का 50 रुपये छात्रों से वसूला जाता है और पंजीयन, परीक्षा शुल्क आदि में भी नाजायज राशि की वसूली की जाती है। बताते चलें कि आदेशपाल बली प्रसाद ने प्रधानाध्यापक पर छात्र कोष, विद्यालय विकास कोष छात्रवृत्ति की राशि गबन करने सहित कई गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री रांची, शिक्षा मंत्री, माध्यमिक शिक्षा निदेशक रांची, क्षेत्र शिक्षा उपनिदेशक पलामू, उपायुक्त व जिला शिक्षा पदाधिकारी गढ़वा को आवेदन देकर जांचोपरांत कार्रवाई की मांग की थी। जिसके अलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जांच टीम गठित की है।