विकास योजनाओं में तेजी का निर्देश
मझिआंव : नगर पंचायत क्षेत्र में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा शनिवार को हुई। समीक्षा बैठक की अ
मझिआंव : नगर पंचायत क्षेत्र में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा शनिवार को हुई। समीक्षा बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने की। बैठक में नगर विकास विभाग के अवर सचिव विश्वनाथ ¨सह के समक्ष वार्ड वार्ड पार्षदों से समस्याएं रखी। उन्होंने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जाकर वित्तीय वर्ष 2014-15 तथा 15-16 में संचालित सभी विकास योजनाओं को देखा। कार्यपालक पदाधिकारी वैभव कुमार ¨सह को निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में नपं क्षेत्र के राजस्व में वृद्धि कर स्वच्छ व सुंदर बनाया जाए। उन्होंने कहा कि कार्य को पूरी पारदर्शिता व ईमानदारी से करें तभी विकास कार्य में तेजी आएगी। समय सीमा के अनुसार लक्ष्य की प्राप्ति नहीं होने पर विभाग के पदाधिकारी व कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर कनीय अभियंता राजकुमार चौधरी, नपं उपाध्यक्ष सुनीता देवी, अमित पाठक, बीरजू ¨सह, वार्ड पार्षद प्रदीप साव, पार्वती कुंवर, रुबी देवी, विवेक सोनी, का¨लदी देवी, सीटी प्रबंधक विवेक भेंगरा, अर्पणदेव भगत आदि वार्ड पार्षद उपस्थित थे।