निरीक्षण में बंद मिला आंगनबाड़ी केंद्र
कांडी : प्रखंड प्रमुख ज्ञांति देवी तथा गाड़ा खुर्द पंचायत की मुखिया आरती ¨सह ने शनिवार को नारायणप
कांडी : प्रखंड प्रमुख ज्ञांति देवी तथा गाड़ा खुर्द पंचायत की मुखिया आरती ¨सह ने शनिवार को नारायणपुर आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिला। ग्रामीणों ने प्रमुख से सेविका शारदा मेहता, सहायिका प्रभा कुमारी पर मनमाने तरीके से केंद्र संचालन करने की शिकायत की। कहा कि सेविका व सहायिका की मनमानी के कारण बच्चों का पठन पाठन सहित पोषाहार वितरण का काम प्रभावित हो रहा है। गर्भवती महिलाएं, किशोरी, धातृ महिलाओं के बीच पोषाहार का वितरण सेविका नहीं करती हैं। बीते शुक्रवार को विभाग के सुपरवाइजर लीला राम ने केंद्र का निरीक्षण किया था, उस दिन भी केंद्र बंद था। शनिवार को गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशु का टीकाकरण केंद्र बंद रहने के कारण एएनएम को एक पेड़ के नीचे बैठकर टीकाकरण का कार्य करना पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने केंद्र में बंद ताले के उपर एक और ताला जड़ दिया। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक सेविका नियमित केंद्र का संचालन नहीं करती हैं तब तक केंद्र का संचालन नहीं किया जाएगा। इस संबंध में प्रमुख ज्ञांति देवी ने कहीं की सेविका पर कार्रवाई के लिए विभाग को पत्राचार किया जाएगा। इधर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अंगारनाथ स्वर्णकार ने बताया कि जांचोंपरांत दोषी सेविका सहायिका पर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर बीडीसी पुष्पा देवी, उपप्रमुख अजीत दुबे सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।