अर्चना बनीं झाविमो महिला कमेटी की जिलाध्यक्ष
गढ़वा : झाविमो के जिलाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को झाविमो का जंबोजेट जिला कमेटी की घोषणा
गढ़वा : झाविमो के जिलाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को झाविमो का जंबोजेट जिला कमेटी की घोषणा की। अर्चना प्रकाश को महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष तथा मो. नेसार को युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाते हुए नवगठित जिला कमेटी में शामिल लोगों के नामों का अनुमोदन के लिए इसकी सूची तैयार कर पार्टी सुप्रीमो बाबू लाल मरांडी को भेज दी गई है। अश्विनी कुमार, प्रदीप पटेल, जीवधन साहू व मनोज गुप्ता को उपाध्यक्ष, श्याम किशोर विश्वकर्मा को महासचिव तथा आनंद ¨सह खरवार, बुचुन पासवान, प्रदीप कुमार कुशवाहा, बसंत पासवान व विनोद ठाकुर को सचिव बनाया गया है।
जिला कार्य समिति के पदेन सदस्यों में कृष्णा विश्वकर्मा, डॉ. अनिल साव, हरिनंदन गिरी, सीताराम जायसवाल, रामसागर मेहता, योगेंद्र राम, पूजा गुप्ता, मौलाना संजर अंसारी, दिनेश शर्मा, कलिम अंसारी, सतीश पांडेय, रामप्रवेश ¨बद, वीेंरेंद्र प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद केसरी, जगदेव मुंडा, श्रृष्टयानी केरकेट्टा, देवदास प्रजापति, ¨चता देवी, रामेश्वर राम, रामसूरत मेहता, रामाकांत मेहता, अंगद विश्वकर्मा, डॉ. दिलकेश्वर साव, कुबेर चौधरी, मिथलेश गुप्ता, गोपाल विश्वकर्मा, सीताराम मेहता, नागेंद्र पाल, सुदीप मेहता, विनोद कोरवा, विजय मेहता, लाल हेमेंद्र चौबे, सलाउद्दीन खां, उषा देवी, रामाशंकर जायसवाल, शालीग्राम गुप्ता, अमीन खां, कृष्णादत्त मेहता, गौरी देवी, रामकेवल साव, इद्रीश खां, कृष्ण कुमार गुप्ता, एवं सुरेश चंद्रवंशी को शामिल किया गया है।
सूरज कुमार गुप्ता ने कहा कि जारी की गई कमेटी में सभी क्षेत्र एवं हर वर्ग को सम्मान दिया गया है। साथ ही कर्मठ कार्यकर्ताओं का ख्याल रखा गया है। इन्होंने कहा कि कमेटी का विस्तार बाद में किया जाएगा।