पारा शिक्षकों का दिल्ली में धरना 27 को
गढ़वा : झारखंड राज्य सहयोगी शिक्षक शिक्षा मित्र संघ की बैठक शुक्रवार को चिनियां मोड़ स्थित चंचल को
गढ़वा : झारखंड राज्य सहयोगी शिक्षक शिक्षा मित्र संघ की बैठक शुक्रवार को चिनियां मोड़ स्थित चंचल को¨चग सेंटर में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 27 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित धरना में गढ़वा जिले के पारा शिक्ष भी शामिल होंगे। पारा शिक्षक अपनी मांग को लेकर कोर्ट भी जाएंगे। संगठन को मजबूत बनाने के लिए संकुल स्तर से लेकर प्रखंड व जिला स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सूर्यदेव तिवारी व संचालन करीब अंसारी ने किया। बैठक में अम्बिका चौधरी, अमित ¨सह, नीरज श्रीधर, फिरोज अंसारी, शिवनाथ प्रजापति, दिनेश गुप्ता, परशुराम साहू, अखिलेश कुमार कुशवाहा, जाफर अंसारी, अनुज कुमार, कृष्णा ठाकुर, संजय राम, जमुना चौधरी, काशीनाथ उरांव, पारस महतो, रविन्द्र कुमार, रामगति ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।