परियोजना कर्मियों ने किया सदबुद्धि महायज्ञ
गढ़वा : हड़ताली झारखंड शिक्षा परियोजना कर्मियों ने बुधवार को अनुमंडल कार्यालय परिसर के निकट में स्थित
गढ़वा : हड़ताली झारखंड शिक्षा परियोजना कर्मियों ने बुधवार को अनुमंडल कार्यालय परिसर के निकट में स्थित शिव मंदिर में सदबुद्धि महायज्ञ किया। इस मौके पर हड़ताली कर्मचारियों ने भगवान शंकर से सरकार को शिक्षा परियोजना कर्मियों की मांगों को मान लेने के लिए सदबुद्धि देने की मांग की गई। हड़ताली कर्मचारियों द्वारा सदबुद्धि महायज्ञ किये जाता देख यह लोगों के बीच सारा दिन चर्चा का विषय बना रहा। विदित हो कि चार सूत्री मांगों को लेकर राज्य परियोजना के निर्णय के आलोक में सर्व शिक्षा अभियान के तहत जिले में कार्यरत 59 कर्मचारी 18 जनवरी 2016 से बेमियादी हड़ताल पर हैं। इस मौके पर एडपीओ अंबुजा पांडेय, लेखा पदाधिकारी अनिल कुमार दूबे, अनिल कुमार पांडेय, संतोष कुमार दुबे, वीरेंद्र प्रसाद, शैलेंद्र पांडेय, नीरज कुमार सिन्हा, श्रीप्रकाश पांडेय, धनंजय प्रसाद, राकेश कुमार पांडेय, मनुज सहाय, अनुज सहाय, गौरव कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे।