Move to Jagran APP

औरंगाबाद में बोलेरो हाईवा की टक्कर में 4 की मौत

मझिआंव (गढ़वा) : बिहार के औरंगाबाद शहर के बस स्टैंड के समीप अम्बा रोड में शुक्रवार की सुबह करीब 4 बज

By Edited By: Published: Fri, 27 Nov 2015 06:18 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2015 06:18 PM (IST)
औरंगाबाद में बोलेरो हाईवा की टक्कर में 4 की मौत

मझिआंव (गढ़वा) : बिहार के औरंगाबाद शहर के बस स्टैंड के समीप अम्बा रोड में शुक्रवार की सुबह करीब 4 बजे बोलेरो और हाइवा ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में गढ़वा जिला के बरडीहा थाना क्षेत्र के चार बरातियों की मौत घटनास्थल पर हो गयी। जबकि इस दुर्घटना में आधा दर्जन बराती गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों का इलाज गया औरंगाबाद सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। दुर्घटना में जिन लोगों की मौत हुई है उनमें बरडीहा गांव के स्वर्गीय ईश्वरी चौबे के पुत्र पप्पू चौबे, पृथ्वी दुसाद के पुत्र प्रमोद पासवान, शंकर विश्वकर्मा के पुत्र अजनवी विश्वकर्मा तथा लेभरी गांव के करेस यादव के पुत्र सह बोलेरो चालक संतोष यादव हैं। घायलों बरडीहा में सुनील साह का पुत्र सतरंजन गुप्ता, श्यामलाल साव का पुत्र रौशन गुप्ता, विश्वनाथ प्रजापति का पुत्र राहुल प्रजापति व नंदलाल साव शामिल हैं। शुक्रवार की शाम में चारों मृतक का शव बरडीहा गांव पहुंचते कोहराम मच गया। सभी शवों का दाह संस्कार देर शाम में कर दिया गया।

loksabha election banner

जानकारी के अकनुसार 26 नवंबर को बरडीहा बाजार निवासी रामनरेश प्रसाद के पुत्र रविकांत गुप्ता उर्फ ¨टकु की शादी का बारात बिहार के औरंगाबाद जमहोर गांव निवासी श्याम सुंदर प्रसाद के यहां गया हुआ था। शुक्रवार की सुबह शादी के बाद बारात वापस लौट रहा था। इसी दौरान औरंगाबाद बस स्टैंड में बोलेरो और हाइवा की भीषण टक्कर हो गयी। जिससे बोलेरो पर सवार चार बारातियों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। व अन्य चार अन्य लोग घायल हो गये। इस घटना के बाद बरडीहा में मातम छाया हुआ है।

शोक में व्यवसायियों ने दुकानों को बंद रखा। क्षेत्रीय विधायक सह सूबे के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी के पुत्र ईश्वरसागर चंद्रवंशी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अलखनाथ पांडेय, जिलाध्यक्ष रघुराज पांडेय, उपाध्यक्ष बीरेद्रनाथ दुबे आदि ने पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.