मोटरसाइकिल के धक्के से बालक की मौत
मझिआंव : बरडीहा थाना क्षेत्र के आदर गांव में गुरुवार की देर शाम मोटरसाइकिल की चपेट में आकर बिन्दू
By Edited By: Published: Fri, 27 Nov 2015 04:41 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2015 04:41 PM (IST)
मझिआंव : बरडीहा थाना क्षेत्र के आदर गांव में गुरुवार की देर शाम मोटरसाइकिल की चपेट में आकर बिन्दू राम का 12 वर्षीय पुत्र सुशील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए परिजन गढ़वा अस्पताल ले गए थे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया। इलाज के दौरान ही सुशील की रांची में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुशील पंचायत चुनाव के लिए गिरा हुआ पर्चा उठाने के लिए सड़क पर दौड़ा, इसी बीच पीछे से आ रही मोटरसाइकिल की चपेट में आ गया। सुशील की मौत के बाद गांव में शोक का माहौल है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें