बहना ने भाई की कलाई पर प्यार बांधा
पोलपोल, पलामू : बहना ने भाई की कलाई पर प्यार बांधा है.. गीत के साथ सावन माह के पूर्णिमा के अवसर पर द
By Edited By: Published: Sat, 29 Aug 2015 06:40 PM (IST)Updated: Sat, 29 Aug 2015 06:40 PM (IST)
पोलपोल, पलामू : बहना ने भाई की कलाई पर प्यार बांधा है.. गीत के साथ सावन माह के पूर्णिमा के अवसर पर दो बजे दिन से बहनों ने भाई की कलाई पर रक्षा का सूत्र बांधा। भाई की दीर्घायु होने की कामना की। भाई ने भी अपनी बहन की रक्षा का संकल्प लिया। रक्षा बंधन का त्योहार पूरे श्रद्धा व उल्लास के साथ पोलपोल व आसपास के क्षेत्रों में मनाया गया। मालूम हो कि दिन के 1.53 के बाद शुभ मुहुर्त के कारण रक्षा बंधन का कार्य शुरू हुआ। यह देर शाम तक चलता रहा। भाई की कलाई पर बहन प्रेम का धागा बांधी तथा उनकी लंबी आयु की कामना की। भाई व अपनी बहन की रक्षा करने का वादा किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें