बहनों की सुरक्षा का लें संकल्प : डीआईजी
गढ़वा : महिलाओं की मर्यादा और मान-सम्मान की सुरक्षा करना पुरुषों की प्राथमिकता होनी चाहिए। रक्षा बंध
गढ़वा : महिलाओं की मर्यादा और मान-सम्मान की सुरक्षा करना पुरुषों की प्राथमिकता होनी चाहिए। रक्षा बंधन के पावन अवसर पर सभी भाइयों को बहनों की सुरक्षा का संकल्प लेने की आवश्यकता है। बहनों की समस्याओं का समाधान के लिए पुलिस अधिकारी के साथ-साथ एक भाई के रूप में मैं हमेशा तत्पर रहूंगा। जब कभी भी मेरी जरूरत होगी एक बार याद कीजिएगा। मैं आपके समक्ष उपस्थित रहूंगा। उक्त बातें जैप के डीआईजी सुधीर कुमार झा ने शनिवार को एंबीशन कंप्यूटर सेंटर द्वारा बालिका मध्य विद्यालय के मैदान में आयोजित सामूहिक रक्षा बंधन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। इससे पहले उन्होंने कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा बीमा योजना चलाई जा रही है। इसके तहत मैं रक्षा बंधन के दिन सौ बहनों की बीमा की राशि जमा करूंगा। भाई बहनों का अटूट रिश्ता है। इसे जीवन प्रयंत संजोए रखना चाहिए। भाइयों को सामाजिक, पारिवारिक व अन्य प्रकार की समस्याओं को दूर करने के लिए तत्पर रहना चाहिए। मौके पर भाजपा नेता अलख नाथ पांडेय ने कहा कि रिश्ते की पवित्रता को आज के समय में बचाए रखने की जरूरत है। भाइयों को बहनों की सुरक्षा का संकल्प लेना होगा। उन्होंने बहनों के लिए बीमा की प्रीमियम राशि जमा करने का भी बात कही। डॉ. यासीन अंसारी ने कहा कि एक वर्ष पूर्व जैप डीआईजी जब गढ़वा में एसपी थे तो उसी समय सामूहिक रक्षा बंधन की परंपरा की शुरूआत हुई। यह किसी जाति धर्म नही बल्कि भाई-बहनों के पवित्र रिश्ते का त्योहार है। मौके पर कार्यक्रम के आयोजक विकास तिवारी, कमर सफदर, भाजपा नेता विनय चौबे, ओम प्रकाश तिवारी, जिप सदस्य कंचन केसरी, लक्ष्मी कांत दुबे, अनंत दुबे आदि उपस्थित थे।