राजा पहाड़ी पर महेंदी प्रतियोगिता आयोजित
नगर उंटारी : राजा पहाड़ी शिव मंदिर निर्माण समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को मंदिर प्रांगण में मेंह
नगर उंटारी : राजा पहाड़ी शिव मंदिर निर्माण समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को मंदिर प्रांगण में मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता तीन ग्रुप में आयोजित हुई। ग्रुप ए में वर्ग एक से 7 तक, ग्रुप बी में वर्ग 8 से 10 तक के ग्रुप सी में वर्ग 11 और इससे उपर के कुल 54 प्रतिभागी शामिल हुए। प्रतियोगिता में आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, कन्या मवि, डीएवी पब्लिक स्कूल, शारदायन शिक्षा निकेतन, जमा दो उवि, शंकर प्रताप देव इंटर व डिग्री महाविद्यालय, मां नगीना शाही महिला महाविद्यालय तथा जीएलए कॉलेज की छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के ग्रुप ए में प्रथम स्थान रीति कुमारी को, दूसरा रुचि कुमारी का तथा तृतीय स्थान प्रिया कुमारी को प्राप्त हुआ। ग्रुप बी में प्रथम स्थान मुस्कान जायसवाल को, दूसरा अपरीन खातून को, तृतीय स्थान रिसिका कुमारी को मिला, ग्रुप सी में प्रथम स्थान पूजा कुमारी को, दूसरा जोहरा खातून को, तृतीय चांदनी कुमारी को मिला। सभी सफल प्रतिभागियों को सांसद बीडी राम ने उपहार देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में शकुंतला देवी, लवली आनंद, प्रमुख लता देवी और शिवांगी सागर थी। मौके पर सांसद वीडी राम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर प्रारंभ किए गये बंधन योजना के बारे में जानकारी दिया। प्रतियोगिता का संचालन अनूप कुमार निराला ने किया। मौके पर पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, सिद्धेश्वर लाल अग्रवाल, अश्विनी कुमार, शैलेश अग्रवाल, विद्या सागर, गोपाल प्रसाद जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार चौबे, विवेक विभूति, नंदलाल प्रसाद, गोरखनाथ पांडेय, शंभूनाथ सौदागार, राजू कुमार जायसवाल सहित मंदिर निर्माण समिति के लोग उपस्थित थे।