गरीबों की सेवा से मिलती है सुख
गढ़वा : गरीबों की सेवा करने से सुख की अनुभूति होती है। गढ़वा के लोग काफी ऊर्जावान हैं। उक्त बातें प
गढ़वा : गरीबों की सेवा करने से सुख की अनुभूति होती है। गढ़वा के लोग काफी ऊर्जावान हैं। उक्त बातें पीडीजी विष्णु लोहिया ने टाउन हॉल में आयोजित लायंस क्लब ऑफ विशाल, लायंस ग्रीन व लायंस रॉयल के नए सत्र के पदाधिकारियों के पद प्रतिस्थापन समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाला बेहतर संस्था है। यही कारण है क्लब दिन प्रतिदिन तरक्की की राह पर है। इससे पहले समारोह का उदघाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मौके पर उप जिला पाल राजीव ¨सह ने कहा कि लायंस क्लब विश्व का सबसे बड़ा सामाजिक संगठन है। कार्यक्रम के दौरान नए सत्र के पदाधिकारियों को उनके कार्यों व कर्तव्यों की शपथ दिलाई गई। मौके पर डॉ. जेपी ¨सह, देवानंद शर्मा, दिव्य प्रकाश केसरी, सुशील केसरी, संतोष केसरी, विजय केसरी, बृज मोहन प्रसाद, डॉ. यासीन अंसारी, संजय कुमार सोनी, कंचन कुमार साहु, कृत्यानंद श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।