Move to Jagran APP

नपं में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन 11 को

गढ़वा : नगर पंचायत गढ़वा में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ युवा कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। नगर प

By Edited By: Published: Tue, 07 Jul 2015 06:02 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2015 06:02 PM (IST)
नपं में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन 11 को

गढ़वा : नगर पंचायत गढ़वा में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ युवा कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। नगर पंचायत में मनमानी तरीके से विकास कार्य किए जा रहे हैं। सरकारी राशि का बड़े पैमाने पर बंदरबांट किया जा रहा है। उक्त बातें गढ़वा जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मो. आशिक अंसारी, युवा कांग्रेस नेता प्रभात दुबे उर्फ बड़ु दुबे ने मंगलवार को शहर के चिनियां रोड स्थित होटल जी श्री में पत्रकार वार्ता में कही। नेताओं ने कहा कि नगर पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ 11 जुलाई को समाहरणालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता के अलावा, युवा कांग्रेस व एनएसयूआई के सैकड़ों कार्यकर्ता सहित शहर के लोग शामिल रहेंगे। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में निविदा निष्पादन में की गई गड़बड़ी, दो वर्षाें के दौरान की गई विकास योजनाओं की जांच, निर्माण कार्य में घटिया सामग्री की उपयोग करने की जांच की मांग उपायुक्त से की जाएगी। साथ ही मांग पत्र की कॉपी मुख्यमंत्री, नगर विकास विभाग के सचिव, लोकायुक्त को भी सौंपा जाएगा। इसके बाद भी दोषियों पर कार्रवाई नही की गई तो चरणबद्ध् आंदोलन किया जाएगा। मौके पर जिलाध्यक्ष मो. आशिक, प्रभात दुबे के अलावा एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष धीरज दुबे, राम परीखा राम, अलालुद्दीन अंसारी, अंबुजा पांडेय, राकेश कुमार, आलोक कुमार आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.