जीवन के आधार हैं ठाकुर जी
संसू, नगर उंटारी : श्रीश्री ठाकुर अनुकुलचंद जी के अनुयायियों द्वारा शनिवार की शाम प्राथमिक विद्या
संसू, नगर उंटारी : श्रीश्री ठाकुर अनुकुलचंद जी के अनुयायियों द्वारा शनिवार की शाम प्राथमिक विद्यालय जोरमा के प्रांगण में सत्संग सह आनंद बाजार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शंख ध्वनि व वंदे पुरुषोत्तम ध्वनि के साथ किया गया। इसके बाद संध्या कालीन प्रार्थना, सत्यानुसरण पाठ, नारी नीत पाठ, श्रीरामचरित मानस पाठ व भजन कीर्तन हुआ। सत्संग का संचालन कर रहे विजय नंदन सिन्हा ने कहा कि ठाकुर जी हमसबों के जीवन का आधार हैं। वे सबों को बचने तथा बढ़ने का मार्ग बताते हैं। ठाकुर जी द्वारा प्रदत मंत्र को ग्रहण करने से जीवन सार्थक हो जाता है। मन में श्रद्धा भक्त व अन्य जीवों के प्रति प्रेम जागृत होता है। मनुष्य को सुबह-शाम प्रभु की प्रार्थना करनी चाहिए। बरवाडीह से आये डॉ. कृतिसुंदर लाल व धतृ सुंदर लाल समेत अनेक भक्तों ने भजन प्रस्तुत किया। मौके पर कई लोगों ने दीक्षा ग्रहण किया तथा अनेक लोग आनंद बाजार में महाप्रसाद ग्रहण किया। मौके पर हेमवंती मिश्रा, पूनम श्रीवास्तव, एस दास सिन्हा, अरुण बिहारी, नंदकिशोर बैठा, सुशील चौैबे, सत्यव्रत बैठा, उपेंद्र श्रीवास्तव, रामादेवी, अनिता सिन्हा सहित कई गुरु भाई बहन उपस्थित थे।