Move to Jagran APP

हैंडपंप लगवाने के नाम पर वसूली का आरोप

संसू, नगर उंटारी : प्रखंड के पाल्हेकला पंचायत में पेयजल समस्या ने गंभीर रूप ले लिया है। वहीं हैंडपंप

By Edited By: Published: Fri, 08 May 2015 05:18 PM (IST)Updated: Fri, 08 May 2015 05:18 PM (IST)

संसू, नगर उंटारी : प्रखंड के पाल्हेकला पंचायत में पेयजल समस्या ने गंभीर रूप ले लिया है। वहीं हैंडपंप लगवाने के नाम पर मुखिया लोगों से पैसे वसूल रहे हैं। जतपुरा गांव निवासी रामनाथ राम ने हैंडपंप लगवाने के नाम पर मुखिया मथुरा राम द्वारा चार हजार रुपये लिए जाने का लिखित शिकायत उप मुखिया व बीडीओ से किया है। ग्रामीणों की शिकायत पर उप मुखिया राकेश चौबे ने तत्काल हैंडपंप लगवाने का कार्य रोक दिया है। साथ ही बिना ग्राम सभा के हैंडपंप के लिए स्थल चयन करने की शिकायत बीडीओ से की है। राकेश चौबे ने कहा कि मुखिया हैंडपंप लगवाने के काम को वसूली का माध्यम बना रहे हैं जिससे जरूरत वाले स्थान पर हैंडपंप नहीं लग रहा है।

loksabha election banner

इधर रामनाथ ने बताया कि मुखिया ने हैंडपंप लगवाने के नाम पर चार हजार रुपया लिया गया तथा कहा कि 150 फीट बोर के बाद जितना भी बोरिंग होगा। उसका 80 रुपये प्रति फीट के दर से अलग से पैसा देना होगा। उप मुखिया राकेश चौबे ने कहा कि 13 वें वित्त से 6 लाख रुपये पाल्हेकला पंचायत को प्राप्त हुआ है यह राशि पेयजल पर खर्च किया जाना है। लेकिन मुखिया की मनमानी से इसका समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा है। ग्रामीण की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बीडीओ मुरली यादव ने मुखिया मथुरा राम से स्पष्टीकरण पूछा है।

मुखिया का पक्ष

आरोप निराधार है। बदनाम करने के लिए इस तरह की साजिश रची जा रही है। ग्राम सभा के अनुमोदन से ही स्थल का चयन किया गया है। उप मुखिया कभी भी ग्राम सभा में नहीं आते हैं।

मथुरा राम

मुखिया, पाल्हेकला पंचायत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.