Move to Jagran APP

धूमधाम से मनी परशुराम जयंती

गढ़वा : गढ़वा जिला ब्रह्माऋािष संस्था द्वारा मंगलवार को शहर के चिनियां मोड़ के पास भगवान परशुराम की ज

By Edited By: Published: Tue, 21 Apr 2015 11:07 PM (IST)Updated: Tue, 21 Apr 2015 11:07 PM (IST)
धूमधाम से मनी परशुराम जयंती

गढ़वा : गढ़वा जिला ब्रह्माऋािष संस्था द्वारा मंगलवार को शहर के चिनियां मोड़ के पास भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। मौके पर रागहगीरों के लिए शरबत पानी की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम का उद्घाटन सूबे के पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे, विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी तथा पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक ने संयुक्त रूप से भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर चंद्रशेखर दुबे ने कहा कि पौराणिक कथाओं में भगवान परशुराम को भगवान विष्णु का छठा अवतार कहा गया है। उनके गुरु भगवान शिव थे। वे पिता के परम आज्ञाकारी थे। समाज को अच्छे राह पर चलने की संकल्प लेने की जरूरत है। विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि भगवान परशुराम के जन्म दिन से ही वर्ष की शुरूआत मानी जाती है। भगवान परशुराम का जन्म अक्षय तृतीय के दिन ही हुआ था। मौके पर पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक, वार्ड पार्षद सत्यवंती देवी, संतोष केसरी, ब्रह्माऋषि संस्था के पंकज द्विवेदी, विकास तिवारी, पूरन तिवारी, सुशील दुबे, मुकेश पाठक, रवि दुबे, विनय चौबे, विवेकानंद तिवारी आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.