निकली रामदरबार की आकर्षक झांकी
रंका : रामनवमी पूजा के मौके पर शनिवार को रंका रघुनाथ अखाड़ा में रामभक्तों द्वारा राम दरबार की भव्य झा
रंका : रामनवमी पूजा के मौके पर शनिवार को रंका रघुनाथ अखाड़ा में रामभक्तों द्वारा राम दरबार की भव्य झांकी निकाली गई। आकर्षक रथ पर रामदरबार की झांकी सजाकर विधिवत पूजन के पश्चात शंखनाद के बीच झांकी निकाली गई जो रंका चेकनाका होते हुए अस्पताल चौक, बर मोहल्ला, थाना रोड़, ठाकुरबाड़ी, गढ़देवी मंदिर होते हुए रात्रि दस बजे रघुनाथ अखाड़ा पहुंचकर समाप्त हो गई। इस बीच कई जगहों पर रामभक्तों के लिए शर्बत, पानी, चना, गुड़ आदि व्यवस्था विभिन्न संघों द्वारा की गई थी। जुलूस के दौरान राम भक्त महावीरी झंडे के साथ जय हनुमान, जय श्रीराम के जयघोष लगा रहे थे जिससे संपूर्ण रंका शहर भक्तिमय बना हुआ था। रघुनाथ अखाड़ा में आयोजित नवाह्न परायण महायज्ञ की पूर्णाहूति की गई। रविवार को ब्राह्मणों को विदाई दी गई।