चुनाव के बाद मामला ठंडा पड़ जाता है..
रमना : प्रखंड के चानाकला, गरदा, बारपानी, केरवा मानदोहर सहित कई स्थानों पर खनिज पदार्थ पाये जाने का स
रमना : प्रखंड के चानाकला, गरदा, बारपानी, केरवा मानदोहर सहित कई स्थानों पर खनिज पदार्थ पाये जाने का संकेत मिले है। इन स्थानों पर मिलने वाले मिंट्टी व पत्थरों में लाइम स्टोन, चूना पत्थर पाये जाने का संकेत कई बार मिले। 2007-08 में झारखंड सरकार के तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री भानु प्रताप शाही ने इन इलाकों में लाइम स्टोन व चूना पत्थर पाये जाने की संभावनाओं पर सर्वे भी कराया था। पिछले 40 वर्ष से स्थानीय ग्रामीण तथा नेताओं के बीच चनाकला, बहियार, केरवा मानदोहर में माइंस खुलने का मुद्दा उठता है लेकिन चुनाव के बाद मामला ठंडा पड़ जाता है। 70 के दशक में बोकारो इस्पात कारखाना द्वारा चानाकला से कई खेप में पत्थरों का ढुलाई कराया गया था। परंतु वन भूमि होने के कारण वन विभाग द्वारा परिवहन को रोक दिया गया था। इन क्षेत्रों में पाये जाने वाले बेशकिमती पत्थरों पर अब माफियाओं की नजर गड़ चुकी है।