Move to Jagran APP

जंगलों से पत्थर की खनन जोरों पर

भंडरिया : भंडरिया और बड़गढ़ प्रखंड के जंगल से इन दिनों अवैध पत्थर की तोड़ाई कार्य जोरों पर चल रहा है।

By Edited By: Published: Tue, 03 Mar 2015 10:31 PM (IST)Updated: Tue, 03 Mar 2015 10:31 PM (IST)
जंगलों से पत्थर की खनन जोरों पर

भंडरिया : भंडरिया और बड़गढ़ प्रखंड के जंगल से इन दिनों अवैध पत्थर की तोड़ाई कार्य जोरों पर चल रहा है। इसकी जानकारी होने के बावजूद वन विभाग के पदाधिकारी व कर्मचारी चुप्पी साधे हुए हैं।

loksabha election banner

वर्तमान में भंडरिया से टेहरी तक 67 करोड़ की लागत वाली मुख्य सड़क निर्माणाधीन है। उक्त पथ निर्माण कार्य में विभिन्न दस स्थानों पर पुलिया निर्माण का कार्य छत्तीसगढ़ के संवेदक पीआरए कंपनी द्वारा कराया जा रहा है। इस निर्माण में भंडरिया व बड़गढ़ के जगंलों से अवैध पत्थरों की तोड़ाई कर पुल निर्माण में लगाया जा रहा है। इन पत्थरों को कार्य स्थल पर सहज ही देखा जा सकता है। अवैध पत्थरों के खनन से जहां सरकार के राजस्व की हानि होती है। वहीं पर्यावरण को क्षति पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। बावजूद इसके वन विभाग के पदाधिकारी कर्मी चुप्पी साधे हुए हैं।

पक्ष-

जंगलों से हो रहे पत्थर खनन कार्य पर निगरानी रखे हुए हैं। अगर जंगल का पत्थर पुल निर्माण में लग रहा है तो इसकी जांच कर संवेदक पर कार्रवाई की जाएगी।

अगस्तीन तिग्गा, वन विभाग पदाधिकारी भंडरिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.