Move to Jagran APP

बेमौसम वर्षा से जनजीवन प्रभावित

गढ़वा : बेमौसम वर्षा से लोगों को फायदा एवं नुकसान दोनों उठाना पड़ रहा है। कृषि के बारे में बात करें

By Edited By: Published: Mon, 02 Mar 2015 10:35 PM (IST)Updated: Mon, 02 Mar 2015 10:35 PM (IST)

गढ़वा : बेमौसम वर्षा से लोगों को फायदा एवं नुकसान दोनों उठाना पड़ रहा है। कृषि के बारे में बात करें तो इस वर्षा से फसलों को फायदा हुआ है। किसानों को फसलों की सिंचाई करने से राहत मिली है। मगर लगातार एक सप्ताह तक ऐसी स्थिति होने पर सब्जी की फसल को नुकसान हो सकता है। जबकि इस वर्षा से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। जहां- तहां कीचड़ फैल गया है। कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति बन गई है। वर्षा ने एक बार फिर से ठंड वापस लौटा दिया है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम में अचानक आए बदलाव एवं इसके प्रभाव से बचने के लिए चिकित्सक एवं कृषि वैज्ञानिक की सलाह ।

loksabha election banner

- छोटे बच्चों पर दें विशेष ध्यान : डा. दिनेश

चिकित्सक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बेमौसम वर्षा के साथ मौसम में आए बदलाव से बचकर रहने की जरूरत है। खासकर छोटे बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। ऐसे मौसम में वे खांसी, जुखाम आदि के शिकार हो सकते हैं। इसके लिए बच्चों के पूरे शरीर को ढंक कर रखें तथा गर्म कपड़े पहनाएं। बीमार पड़ने की स्थिति में चिकित्सक से सलाह लें। उन्होंने बताया कि मौसम मे आ रहे उतार चढ़ाव का असर बड़ों पर भी देखने को मिल सकता है। इसलिए सचेत रहें।

- खेत में नमी बनाए रखने की जरूरत : डा. देवकांत

इस वर्षा से फसलों को फायदा है। किसानों को सिंचाई को लेकर राहत मिली है। लगातार एक सप्ताह तक वर्षा होने से नुकसान हो सकता है। किसान फसलों को झुलसा रोग से बचाने के लिए खेत में नमी बनाए रखें। इसका मुख्यत: असर सब्जी की फसल बैंगन, टमाटर, आलू आदि की फसल पर देखा जाता है।

- क्या कहते हैं किसान

इस वर्षा से फसलों को फायदा हुआ है। लेकिन यदि ऐसी स्थित एक सप्ताह तक बनी रही तो परेशानी उठानी होगी।

सुरेश महतो, जाटा, गढ़वा।

- वर्षा होने से हम फसल की सिंचाई करने से बच गए हैं। कुछ समय के लिए ही सही हमें राहत मिली है।

सोहन कुशवाहा, टंडवा, गढ़वा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.