चाकू घोंपकर युवक को किया घायल
गढ़वा : भवनाथपुर थाना के सिंघीताली निवासी रामजी राम के पुत्र उमेश राम को अज्ञात व्यक्ति ने चाकू मारक
By Edited By: Published: Tue, 24 Feb 2015 10:24 PM (IST)Updated: Tue, 24 Feb 2015 10:24 PM (IST)
गढ़वा : भवनाथपुर थाना के सिंघीताली निवासी रामजी राम के पुत्र उमेश राम को अज्ञात व्यक्ति ने चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना रात्रि दस बजे की है। अपराधियों ने उमेश के पेट में चाकू मारी है। उसका इलाज सदर अस्पताल गढ़वा में कराया जा रहा है। उमेश ने बताया कि वह अपने पिता के रेलवे कालोनी स्थित क्वार्टर में जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात व्यक्ति ने उसे रोककर पेट में चाकू घोंप दिया। चाकू किसने मारी, अंधेरे के कारण उसे पता नहीं चल सका। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें