Move to Jagran APP

राज्यव्यापी धरना प्रदर्शन करने का निर्णय

गढ़वा : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ इकाई गढ़वा की बैठक बुधवार को वन विभाग परिसर में हुई

By Edited By: Published: Wed, 28 Jan 2015 09:32 PM (IST)Updated: Wed, 28 Jan 2015 09:32 PM (IST)
राज्यव्यापी धरना प्रदर्शन करने का निर्णय

गढ़वा : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ इकाई गढ़वा की बैठक बुधवार को वन विभाग परिसर में हुई। इसमें मुख्य रूप से महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष नवीन चौधरी, अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय सचिव रामाधार शर्मा तथा अवर वन सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद उपस्थित थे।

loksabha election banner

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि अच्छे दिन का सपना दिखाने वाली केंद्र की सरकार ने एक वर्ष तक नई नियुक्ति पर रोक लगा दी है। राज्य की सरकार अभी तक मंत्रिमंडल का भी गठन नहीं कर सकी है। इसमें कर्मचारियों के हित की बात करना बेईमानी होगी। राज्य व केंद्र सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में राज्य महासंघ व अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 27 फरवरी को एक दिवसीय राज्यव्यापी धरना प्रदर्शन रांची में किया जाएगा। धरना में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए कर्मचारियों से आह्वान किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष मोहन राय, जिलामंत्री दशरथ राम, प्रेमचंद्र राम, विनोद सिंह, अशोक कुमार सिन्हा, राम निवास सिंह, विनोद तिवारी, कामता दुबे आदि उपस्थित थे।

- प्रेरकों की बैठक में एकजुटता पर बल

गढ़वा : जिला साक्षरता प्रेरक संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यों की बैठक बुधवार को शहीद नीलांबर नगर भवन के बरामदे में हुई। इसमें आगामी 8 फरवरी को जिलास्तरीय साक्षरता प्रेरकों का सम्मेलन कराने का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही सम्मेलन की सफलता पर विस्तृत रूप से विचार विमर्श किया गया। इसमें सम्मेलन को सफल बनाने के लिए प्रचार प्रसार एवं इसके लिए जिम्मेवारी सौंपी गई। बैठक में संघ के संरक्षक सह आजसू नेता सुरज कुमार गुप्ता ने प्रेरकों के एकजुट होने तथा अपने हक के लिए संघर्ष करने पर बल दिया गया। उन्होंने कहा कि एकजुटता में बल है तथा अपना हक संघर्ष कर प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एकता में इतनी ताकत है कि कोई भी काम असंभव नहीं है। बशर्ते ईमानदारी से काम किया जाए। बैठक में योगेंद्र राम, राजेंद्र तिवारी, संदीप सिंह, रामेश्वर राम, अनिता देवी, जय प्रकाश गुप्ता, सुषमा पाठक, उमाशंकर राम, ब्रजबिहारी सिंह, रामसकल विश्वकर्मा, कृष्णा मेहता, अशोक राम, निर्मला देवी शांति देवी, रामप्रवेश उरांव, चंपा कुमारी, उषा देवी, किरण देवी, कपिलदेव राम, संध्या देवी, विनोद यादव, सुदामा चंद्रवंशी, लक्ष्मी देवी, संगीता देवी, अशोक पांडेय, गीता देवी, धनंजय राम आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.