Move to Jagran APP

बहुमत दें, झारखंड नंबर वन राज्य होगा : अमित शाह

नगर उंटारी/गढ़वा : भाजपा को झारखंड में दो तिहाई बहुमत दें हम खनिज संपदा से भरपूर इस प्रदेश को देश का

By Edited By: Published: Mon, 17 Nov 2014 11:08 PM (IST)Updated: Mon, 17 Nov 2014 11:08 PM (IST)
बहुमत दें, झारखंड नंबर वन राज्य होगा : अमित शाह

नगर उंटारी/गढ़वा : भाजपा को झारखंड में दो तिहाई बहुमत दें हम खनिज संपदा से भरपूर इस प्रदेश को देश का नंबर वन राज्य बनाने का वादा करते हैं। यहां खनिज संपदा प्रचुर मात्रा में है साथ ही यहां के किसान-मजदूर भी काफी मेहनतकश हैं। झारखंड का एक समृद्ध प्रदेश रहते हुए भी यहां की जनता गरीब है। यह बातें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को गढ़वा व नगर उंटारी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, गोवा, छत्तीसगढ़ तथा मध्यप्रदेश की तर्ज पर आप झारखंड में भाजपा की बहुमत की सरकार बनाएं। हम आपको सभी सुविधाओं से लैस झारखंड देने का काम करेंगे। कहा, झारखंड के कोयला खदान का पैसा पहले दिल्ली पहुंचता था। भाजपा की सरकार बनी तो कोयला खदान से प्राप्त होने वाले ढाई लाख करोड़ रुपये से झारखंड में ही विकास किया जाएगा। इस मौके पर गढ़वा से भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्र नाथ तिवारी तथा भवनाथपुर से पार्टी प्रत्याशी अनंत प्रताप देव समेत कई लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.