बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की
गढ़वा : जिले में शनिवार को भाई व बहनों के प्यार का प्रतीक भैयादूज पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर
By Edited By: Published: Sun, 26 Oct 2014 12:51 AM (IST)Updated: Sun, 26 Oct 2014 12:51 AM (IST)
गढ़वा : जिले में शनिवार को भाई व बहनों के प्यार का प्रतीक भैयादूज पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने अपने-अपने भाईयों की सलामती के लिए गोधन कूटा तथा उनके लंबे जीवन की कामना की।
भैयादूज को ले जिला मुख्यालय समेत विभिन्न प्रखंडों में बहनों ने गोबर से भाइयों के दुश्मन के प्रतीक अवरा व झवरा को कूटा। इसके साथ ही सामूहिक रूप से बैठकर भाई बहनों से संबंधित पौराणिक कथा का श्रवण किया। सुबह से ही महिलाएं भैया दूज की तैयारी में जुटी रही। पूजन सामग्री की व्यवस्था करने के बाद गोधन कूटा गया। इसके पश्चात बहनों ने अपने-अपने भाईयों को भैया दूज का प्रसाद खिलाया। भैया दूज को लेकर बाजार में चहल-पहल देखी गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें