छठ घाट पर अब भी बह रहा नाली का पानी
गढ़वा : लोक आस्था का पर्व छठ नजदीक है। मगर अभी तक स्टूडेंट्स क्लब के छठ घाट पर बहते नाली के पानी ठीक
गढ़वा : लोक आस्था का पर्व छठ नजदीक है। मगर अभी तक स्टूडेंट्स क्लब के छठ घाट पर बहते नाली के पानी ठीक नहीं किया गया है। इससे छठ घाट की सफाई में स्टूडेंट्स क्लब के सदस्यों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस संबंध में पूर्व में क्लब के संरक्षक विनोद जायसवाल द्वारा नगर पंचायत से घाट के समीप स्थित नाली की सफाई करने तथा घाट पर बहते नाली को रोकने की व्यवस्था करने का आग्रह किया था। मगर नगर पंचायत द्वारा अभी तक इसकी सुध नहीं ली गई है। जबकि अभी तक दो बार नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी छठ घाट पर हो रहे सफाई कार्य का निरीक्षण कर चुकी है। इस दौरान उन्होंने जल्द से जल्द नाली की सफाई कराने तथा बहते पानी को रोकने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया था। बावजूद इसके अभी तक इस दिशा में कोई पहल नहीं की गई है।