बच्चों ने बनाई आकर्षक रंगोली
गढ़वा : बीएनटी संत मैरी स्कूल में बुधवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ब
गढ़वा : बीएनटी संत मैरी स्कूल में बुधवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगोली बनाई। जिसकी सभी ने सराहना की। सीनियर ग्रुप में प्रथम पुरस्कार टैगोर हाउस की श्वेता एवं ग्रुप को, द्वितीय पुरस्कार रमण हाउस की ईशानी एवं ग्रुप को तथा तृतीय पुरस्कार खुराना हाउस की पायल एवं ग्रुप को प्रदान किया गया। जबकि जूनियर ग्रुप में प्रथम पुरस्कार रमण हाउस की काजल एवं ग्रुप को, द्वितीय पुरस्कार अंशु एवं ग्रुप को तथा तृतीय पुरस्कार श्रृति एवं हाउस को प्रदान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक उमाकांत तिवारी ने बच्चों को दीपावली की शुभकामना दी तथा बनाई गई रंगोली के लिए सराहना की। मौके पर निर्णायक मंडली में शशि शेखर गुप्ता, चंदन गौड़, उमाकांत तिवारी उपस्थित ने पुरस्कार के लिए ग्रुप का चयन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य अमित तिवारी, एमपी मिश्रा, अरूण कुमार पांडेय, संतोष पाठक, देवानंद तिवारी, अखिलेश तिवारी, रितेश तिवारी, जया तिवारी, अर्चना पाठक, शिल्पा तिवारी आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।