Move to Jagran APP

बूथ जीतो, चुनाव जीतो का दिया मंत्र

मेराल : बूथ जीतो- चुनाव जीतो, समृद्ध झारखंड बनाओ एवं राज करो। उक्त अपील भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा.

By Edited By: Published: Mon, 20 Oct 2014 11:33 PM (IST)Updated: Mon, 20 Oct 2014 11:33 PM (IST)
बूथ जीतो, चुनाव जीतो का दिया मंत्र

मेराल : बूथ जीतो- चुनाव जीतो, समृद्ध झारखंड बनाओ एवं राज करो। उक्त अपील भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. रविंद्र राय ने सोमवार को मेराल उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से की है। समारोह का उद्घाटन झडोत्तोलन कर तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। उन्होंने कहा कि जब तक प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार नही आएगी, राज्य का चहूंमुखी विकास संभव नही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव को मद्देनजर टिप्स देते हुए कहा कि मतदाताओं को तीन श्रेणी में बांटें जिनमें समर्थक वर्ग, तटस्थ्य वर्ग व विरोधी वर्ग होंगे।

loksabha election banner

समर्थकों व तटस्थ्य वर्ग के लोगों के घर-घर जाकर पार्टी की प्राथमिकता से अवगत कराएं तथा विकसित झारखंड बनाने के लिए मतदान करने की आग्रह करें। साथ ही उन्होंने कहा कि विरोधियों के घर बार-बार जाएं तथा उन्हें पार्टी की नीतियों व जनहित संबंधी कार्यक्रमों से अवगत कराकर पक्ष में मतदान करने का आग्रह करें। उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने एक-एक पंचायत की जिम्मेवारी लेने की बात कही। उन्होंने कांग्रेस को विकास विरोधी एवं भ्रष्टाचार का पोषक बताया तथा कहा कि उनके मंत्री गैंग बनाकर जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने का काम करते हैं। राजद पर प्रहार करते हुए कहा कि जो लोग लाश पर झारखंड बनाने की बात करते थे, उन्हें झारखंड में रहने तथा राज करने का नैतिक अधिकार नही है। श्री राय ने झाविमो, आजसू सहित अन्य दलों पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि वे व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए राजनीति करते हैं। देश व जनता के विकास से उन्हें कुछ लेना देना नही है। पलामू सांसद वीडी राम ने कहा कि झारखंड का भाग्य आपकी मुट्ठी में है। जी जान से मेहनत करें, सफलता अवश्य मिलेगा। उन्होंने कहा कि जब तक प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार नहीं होगी, झारखंड का भाग्य नही बदलेगा। खुशहाल झारखंड बनाने के लिए पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की आवश्यकता है। प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय ने कहा कि पूर्ण बहुमत की सरकार होगी तो विकास निश्चित होगा। चुनाव के दौरान बहुरूपिए व धोखेबाजों से डटकर मुकाबला करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरे संकल्प के साथ चुनावी कार्य में जुटने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष रघुराज पांडेय ने कहा कि भाजपा की लड़ाई किसी पार्टी से नहीं है, बल्कि बेरोजगारी, गरीबी, असुरक्षा, भ्रष्टाचार तथा पलायन जैसी समस्याओं से है। इस क्षेत्र का विकास इसलिए नही हुआ क्योंकि यहां की सत्ता ठग के हाथ में है तथा अब ठेकेदार के हाथ में है। वरिष्ठ नेता श्याम नारायण दुबे ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी का पूंजी होते हैं। चुनावी परिणाम उन्हीं पर निर्भर है। कार्यकर्ताओं को संकल्प के साथ कार्य करने की जरूरत है। पूर्व प्रत्याशी अलखनाथ पांडेय क्षेत्र की समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पूर्व के जनप्रतिनिधि व्यक्तिगत लाभ के लिए लगे रहे। यहां की जनता का विकास से उन्हें कोई लेना देना नही रहा। यही कारण है गढ़वा पलामू पर्याप्त संसाधन के बाद भी पिछड़ा हुआ है। भाजपा जात-पात, धर्म व संप्रदाय से ऊपर उठकर कार्य करने वाली पार्टी है। समारोह को विनय कुमार चौबे, पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, कामेश्वर कुशवाहा, अनीता दत्त, प्रो राजकुमार चौधरी, राजीव राज तिवारी, डा. अलख निरंजन सिन्हा, मुकेश निरंजन सिन्हा, प्रमोद चौबे, डा. अनिल साह, संजय भगत, बसंत यादव, भगत सिंह, जवाहर पासवान, जयदीप गुप्ता, वीरेंद्र नाथ तिवारी आदि ने संबोधित किया। समारोह का संचालन ब्रजेश उपाध्याय ने किया।

-राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष, जिप सदस्य सहित कई ने थामा भाजपा का दामन

मेराल में भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत यादव अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हुए। वहीं मेराल दक्षिणी के जिला परिषद सदस्य संजय भगत ने भी अपने समर्थकों के साथ बाजे-गाजे के साथ समारोह स्थल पहुंचे। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष डा. रविंद्र राय ने माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। राजद के ही उदय कुशवाहा ने भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.