टेंपो के धक्के से मौत
कांडी : थाना क्षेत्र के ग्राम राणाडीह निवासी 65 वर्षीय फुदन साव की मौत शुक्रवार की सुबह 8 बजे टेंपो
By Edited By: Published: Sat, 18 Oct 2014 01:14 AM (IST)Updated: Sat, 18 Oct 2014 01:14 AM (IST)
कांडी : थाना क्षेत्र के ग्राम राणाडीह निवासी 65 वर्षीय फुदन साव की मौत शुक्रवार की सुबह 8 बजे टेंपो से धक्का लग जाने से हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि फुदन साव शुक्रवार को अपने घर से सुबह 8 बजे कोयल नदी पार कर भजनिया गांव मछली लेने गये हुए थे। इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रहा टेंपो ने उन्हें धक्का मार दिया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये। परिजनों द्वारा इलाज के लिए हुसैनाबाद ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। टेंपो पलामू जिला के बीरधवर गांव निवासी राजेश लाल का बताया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें