Move to Jagran APP

दशहरा पर्व को ले नगर उंटारी में दंडाधिकारी नियुक्त

नगर उंटारी : उपायुक्त सुधांशु भूषण बरवार व आरक्षी सुधीर कुमार झा ने दशहरा पर्व में विधि व्यवस्था संध

By Edited By: Published: Tue, 30 Sep 2014 10:26 PM (IST)Updated: Tue, 30 Sep 2014 10:26 PM (IST)
दशहरा पर्व को ले नगर उंटारी में दंडाधिकारी नियुक्त

नगर उंटारी : उपायुक्त सुधांशु भूषण बरवार व आरक्षी सुधीर कुमार झा ने दशहरा पर्व में विधि व्यवस्था संधारण के लिए दंडाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की है। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी पुलिस बल के साथ एक अक्टूबर से तीन अक्टूबर तक अपने स्थान पर बने रहेंगे। नगर उंटारी अनुमंडल मुख्यालय में सात दंडाधिकारी को सुरक्षित रखा गया है। अनुमंडल मुख्यालय में सुरक्षित दंडाधिकारियों में भूमि सुधार उप समाहर्ता मोहित मुक्ति मंजर, कार्यपालक दंडाधिकारी दिवाकर प्रसाद द्विवेदी, भवनाथपुर प्रखंड कृषि पदाधिकारी धर्मराज सिंह, कधवन बांध प्रमंडल के सहायक अभियंता शशि सौरव भगत, सहायक अभियंता सुनील कुमार बीरूआ, कनीय अभियंता मधुरेंद्र कुमार सिंह, कनीय अभियंता रवींद्र मूर्मू का नाम शामिल है। रमुना थाना में प्रखंड विकास पदाधिकारी सचिदानंद महतो को बतौर दंडाधिकारी सुरक्षित रखा गया है। जबकि रमुना बाजार गश्ती के लिए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विद्या भूषण राम को, सिलिदाग दुर्गामंडप के लिए प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सोसलिस्ट राम को, बहियार मोड़ के लिए प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी कुणाल गौरव व विकास कुमार चौधरी को बुलका में कनीय अभियंता संजय कुमार मेहता को व पीपरी कला में कनीय अभियंता अनुज राम को दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया है। विशुनपुरा प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. परवेज को दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है। भवनाथपुर थाना में प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिभूषण वर्मा व सहायक अभियंता इंद्रसेन पोदार को बतौर दंडाधिकारी सुरक्षित रखा गया है। जबकि अरसली में आपूर्ति निरीक्षक अजीत कुमार को, भवनाथपुर टाउनशिप के लिए प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी महेश कुमार को, रोहिनिया में कनीय अभियंता विजय शंकर राम को, परसोडीह में प्रखंड सांख्यिकी पर्येक्षक अखिलेश प्रसाद सिंह को व केतार प्रखंड के लिए सहायक अभियंता महेश कुमार को बतौर दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है। खरौधी थाना के लिए प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार यादव को बतौर दंडाधिकारी सुरक्षित रखा गया है जबकि खरौंधी गश्ती दल के लिए प्रखंड आपूर्ति निरीक्षक रामप्रसाद सिंह को दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है। धुरकी थाना के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी रणजीत लोहरा को बतौर दंडाधिकारी सुरक्षित रखा गया है जबकि बैलिया व सोनडीहा में आपूर्ति निरीक्षक किशोर कुमार गुप्ता को, टाटीदीसी में प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक भरनो खड़िया को, खाला में कनीय अभियंता मुकेश दुबे को व सगमा प्रखंड में कनीय अभियंता बसंत कुमार को दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.