पंडाल को फाइनल टच देने में जुटे कलाकार
गढ़वा : जिला मुख्यालय गढ़वा में विभिन्न पूजा समितियों द्वारा दुर्गापूजा में भव्य व आकर्षक पंडाल का
गढ़वा : जिला मुख्यालय गढ़वा में विभिन्न पूजा समितियों द्वारा दुर्गापूजा में भव्य व आकर्षक पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। हालाकि सभी जगहों पर पूजा पंडाल पूर्ण नही हो पाए हैं। कुछ पूजा समितियों का पूजा पंडाल निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है। दुर्गापूजा में गढ़वा शहर में प्रत्येक वर्ष भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराया जाता है। इसके लिए पूजा समितियों के लोगों द्वारा कड़ी मेहनत की जाती है। वहीं अधिकांश जगहों पर कोलकाता के कलाकारों की बदौलत भव्य पूजा पंडाल बनाया जाता है।
मां दुर्गापूजा समिति शिव मंदिर चिनियां रोड में तथा मां भगवती पूजा समिति नहर चौक, चिनियां रोड में पूजा पंडाल निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है। यहां उड़ीसा का प्राचीन दुर्गा मंदिर का प्रारूप तैयार किया गया है। पंडाल की चौड़ाई चालीस फीट तथा ऊंचाई साठ फीट है।