बौलिया में संगीतमय रामकथा का आयोजन
गढ़वा : सदर प्रखंड के बौलिया में नवरात्र पर संगीतमय रामकथा का आयोजन किया गया है। इसमें मानस वक्ता
गढ़वा : सदर प्रखंड के बौलिया में नवरात्र पर संगीतमय रामकथा का आयोजन किया गया है। इसमें मानस वक्ता पंडित कृष्णानंद त्रिपाठी द्वारा रामकथा कही जा रही है।
इस मौके पर उन्होंने अपने प्रवचन में कहा कि हमारे यहां अग्नि देवता वंदनीय हैं। उन्होंने कहा कि सुसंगति व कुसंगति में बड़ा अंतर है। सुसंगत से सम्मान मिलता है तथा कुसंगत से अनादर। संगीमय रामकथा का लाभ बड़ी संख्या में महिला व पुरुषों ने उठाया।
- तिवारी पूजा समिति के तत्वावधान में भंडारा
दुर्गा पूजा को लेकर आगामी 2 सितंबर को तिवारी पूजा समिति रंका मोड़ पर विशाल भंडारा का आयोजन किया गया है। इसके साथ ही पूजा पंडाल में भक्ति जागरण का आयेजन भी किया जाएगा। भंडारा के आयोजन के लिए कृष्ण कुमार केसरी एवं शशि शेखर गुप्ता को जिम्मेवारी सौंपी गई है। जबकि भक्ति जागरण के लिए चंदन कुमार गौड़, मुन्ना सिंह, स्वपनील तिवारी को जिम्मेवारी सौंपी गई है। जबकि पूजा को सफल बनाने में अध्यक्ष उमाकांत तिवारी, मुन्ना सिंह, सुनील कुमार, ब्रजेश पाठक, ज्वाला तिवारी, जीतू पहलवान आदि महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहें हैं।