Move to Jagran APP

बैसाखी के सहारे हेमंत सरकार : पैकरा

By Edited By: Published: Sat, 20 Sep 2014 11:01 PM (IST)Updated: Sat, 20 Sep 2014 11:01 PM (IST)

गढ़वा : झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व की सरकार बैसाखी के सहारे चल रही है। यहां विकास की गति काफी धीमी है। कांग्रेस ने जनता का दोहन व शोषण करने का काम किया है।

loksabha election banner

उक्त बातें पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री राम सेवक पैकरा ने शनिवार को गढ़वा शहर के सहिजना स्थित पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनीता दत्त के आवास पर पत्रकार वार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा छत्तीसगढ़ के मंत्रियों को भी झारखंड विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं को एकजुट कर पार्टी को सशक्त बनाने की जिम्मेवारी सौंपी है। झारखंड की जनता क्षेत्रीय दलों तथा कांग्रेस से मुक्ति चाहती है। परिवर्तन की लहर है। झारखंड में भी मजबूत सरकार बनाने की जरूरत है। तभी यहां की जनता का विकास हो सकता है। झारखंड राज्य गठन के चौदह वर्ष में विकास नाम की कोई चीज नही दिखी है। जिसकी भी सरकार रही, उसने सिर्फ लूटने का काम किया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा गठबंधन की सरकार में शामिल थी, जिसके कारण कोई ठोस निर्णय नही ले पा रही थी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को हतोत्साहित होने की आवश्यकता नही है। पार्टी नेतृत्व की नजर सभी पर है। पत्रकार वार्ता में छत्तीसगढ़ व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, रमण अग्रवाल, संजय सिंह, गढ़वा जिलाध्यक्ष रघुराज पांडेय, पूर्व प्रत्याशी अलख नाथ पांडेय, अनीता दत्त, जवाहर पासवान, लता वर्मा, नंद कुमार पांडेय, कैलाश कश्यप, गुरुदत्त आदि उपस्थित थे।

...........

भाजपा में युवाओं की है फौज

गढ़वा : भाजपा ही एकमात्र ऐसा दल है जहां युवाओं की बड़ी फौज है। यह युवा वर्ग भाजपा को बड़ी मजबूती प्रदान करती है। यह बातें शनिवार को गढ़वा में छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री सह झारखंड के भवनाथपुर, विश्रामपुर तथा पाटन-छत्तरपुर विधानसभा प्रभारी रामसेवक पैकरा ने कही। गढ़वा में पैकरा का भाजपा नेता भगत सिंह के नेतृत्व में कार्यकत्र्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

पैकरा ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो झारखंड में पूर्ण बहुमत के साथ-साथ स्थायी सरकार देने में सक्षम है। झारखंड के साथ ही छत्तीसगढ़ तथा उत्तराखंड को अलग राज्य बनाया गया था। झारखंड आज जहां का तहां खड़ा है, वहीं छत्तीसगढ़ तथा उत्तराखंड में विकास के पैमाने पर काफी आगे जा चुका है। पैकरा ने कहा कि झारखंड की जनता को यह तय करना है कि वह पूर्ण बहुमत वाली सरकार चुनती है या फिर खिचड़ी सरकार। उन्होंने कहा कि यहां की जनता लोकसभा चुनाव में भाजपा को जो समर्थन देने का काम किया है, उस समर्थन को आगामी विधानसभा में भी देने की जरूरत है। इस मौके पर भाजपा नेता भगत सिंह, हरेंद्र द्विवेदी, संतोष दुबे, पवन कुमार आदि लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.