25 सितंबर तक बूथ कमेटी गठित करने का निर्णय
गढ़वा : भाजपा गढ़वा नगर मंडल की बैठक शुक्रवार को रेहला रोड स्थित आरकेवीएस संस्थान में हुई। जिसमें नगर मंडल के सभी 28 बूथों का गठन 25 सितंबर तक करने, प्रत्येक बूथ को सशक्त बनाने आदि का निर्णय लिया गया। बैठक में पूर्व प्रत्याशी अलख नाथ पांडेय ने कहा कि नगर मंडल को सात जोन में बांटा गया है। इसमें एक बूथ बीस यूथ का नारा भी दिया गया है। प्रत्येक बूथ कमेटी में सभी वर्गो के लोगों को शामिल करने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने कहा कि जिस उत्साह के साथ कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में बढ़-चढ़ कर कार्य किया है। उसी उत्साह को विधानसभा में दोबारा दोहराने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने कहा कि शहर में व्याप्त पेयजल, साफ-सफाई, अधूरे पड़े विकास योजनाओं, लचर बिजली आपूर्ति के प्रति चिंता व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि अरविंद पांडेय, संजय बैठा, सोनू चंद्रवंशी, विकास तिवारी, भोला चंद्रवंशी, नंद कुमार पांडेय, कैलाश कश्यप, अनवर शाह, अरुण विश्वास, धनंजय कमलापुरी, मीना गुप्ता, उत्तम कमलापुरी, प्रवीण जायसवाल, इस्तेयार खां, सुरेंद्र विश्वकर्मा, आनंद गुप्ता आदि को प्रभारी बनाया गया है। बैठक में मुकेश निरंजन सिन्हा, वीणा पाठक, विनोद तिवारी, धनंजय जायसवाल आदि उपस्थित थे।