गणेश पूजा के साथ -- बड़गड़ में धूमधाम से हुई गणेश पूजा
By Edited By: Published: Sat, 30 Aug 2014 06:52 PM (IST)Updated: Sat, 30 Aug 2014 06:52 PM (IST)
भंडरिया : प्रखंड से विभाजित बड़गढ़ प्रखंड में शनिवार को धूमधाम से गणेश पूजा मनाया गया। भाजपा युवा मोर्चा के बड़गड़ इकाई की ओर से स्थानीय हनुमान मंदिर के प्रांगण में बनाये गए आकर्षक पंडाल में गणपति भगवान का प्रतिमा को रखा गया था। जहां क्षेत्र के आसपास के दर्जनों गांव के लोग पहुंचकर भगवान गणेश का पूजा अर्चना की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया। आयोजन समिति के रंजीत जायसवाल, बजरंगी प्रसाद, रोहित सोनी, अविनाश गुप्ता, शुभम गुप्ता, भास्कर भूषण सोनी, प्रकाश सोनी, अमित केसरी, राहुल सोनी, उपकार प्रसाद, अशोक यादव, उमाशंकर गुप्ता, राजन सोनी आदि ने पूजा कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें