चुनाव में लहराएगा भाजपा का परचम : रघुराज
नगर उंटारी : भाजपा कार्यालय में बुधवार को भवनाथपुर विधासभास्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री व मंडल प्रभारी उपस्थित थे।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष रघुराज पांडेय ने कहा कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए अभी से ही सभी बूथों पर लगना होगा। जिस तरह लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत मिली है, उसे दुहराते हुए पुन: बूथ स्तर पर कार्यकर्ता को लगना होगा। तभी भाजपा का परचम विस चुनाव में लहरेगा। उन्होंने कहा कि बूथ केंद्रों को मजबूत करने के लिए सभी पंचायतों में शक्ति केंद्र का गठन करना अनिवार्य है। तीन सिंतबर तक सभी मंडलों में मंडल कार्यसमिति की बैठक कर ली जायेगी। बैठक का संचालन इंद्रमणी जायसवाल ने किया। मौके पर मथुरा राम, कन्हैया चौबे, मुकेश चौबे, गणेश प्रताप देव, शारदा महेश प्रताप देव, अजय प्रताप देव, राजेंद्र प्रसाद यादव, रामकृपाल द्विवेदी, राजेश कुमार, ब्रजेश सिंह, उमेंद्र यादव, नागेंद्र यादव, प्रमोद सिंह, संजय सिंह, रामदत्त चौबे, मुन्ना गुप्ता सहित सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री व मंडल प्रभारी उपस्थित थे।