अज्ञात लड़की का शव बरामद
By Edited By: Published: Mon, 25 Aug 2014 09:48 PM (IST)Updated: Mon, 25 Aug 2014 09:48 PM (IST)
विशुनपुरा : प्रखंड मुख्यालय से सटे रमुना-विशुनपुरा मझिआंव सड़क पर सोमवार को 13 वर्र्षीय लड़की का शव मिला। इसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने विशुनपुरा थाना को दी। थाना प्रभारी समीर कुमार सिंह ने चौकीदार व ग्रामीणों को मृत लड़की के बारे में जानकारी प्राप्त करने को कहा। लेकिन कोई सूचना नहीं मिलने के बाद शव को दफना दिया गया। ग्रामीणों के मुताबिक कुछ दिन पूर्व उस बच्ची को पास के गांव में भीख मांगते देखा गया था। कयास लगाया जा रहा है कि कही से भटक कर वह क्षेत्र में पहुंची है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें