लायंस क्लब आफ गढ़वा ग्रीन के सदस्यों ने किया रक्तदान
By Edited By: Published: Tue, 22 Apr 2014 09:40 PM (IST)Updated: Tue, 22 Apr 2014 09:40 PM (IST)
गढ़वा : लायंस क्लब आफ गढ़वा ग्रीन के सदस्यों ने मंगलवार को तीन यूनिट रक्तदान किया गया। सदस्यों ने लीवर सिरोसिस नामक बीमारी से पीड़ित व्यक्ति नगर उंटारी के जतपुरा निवासी लव कुमार शुक्ला के लिए रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में शहर के चिनिया रोड निवासी शैलेंद्र कुमार कश्यप, दीपक कुमार तथा अमित शुक्ला शामिल हैं। पीड़ित व्यक्ति को बी निगेटिव ब्लड की आवश्यकता थी। मगर उक्त ग्रुप का ब्लड नहीं मिल पा रहा था। परिवार के सदस्यों ने लायंस ग्रीन के ब्लड डोनेशन चेयरमैन कृत्यानंद श्रीवास्तव से संपर्क किया। उनके प्रयास से ब्लड की व्यवस्था कराई गई। उन्होंने कहा कि क्लब के सदस्य हमेशा लोगों की मदद के लिए तैयार रहते हैं। गरीब हो या अमीर सभी के लिए ब्लड की व्यवस्था कराते हैं। मौके पर जयशंकर ब्रेजियर, दिव्य प्रकाश केसरी, अमित कश्यप आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें