कराटे बेल्ट ग्रे¨डग में 13 प्रतिभागी सफल
दुमका : दुमका के इंडोर स्टेडियम में जिला कराटे संघ एवं ड्रैगन मार्शल आर्टस स्पोर्टस कराटे इंडिया के
By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Feb 2017 07:06 PM (IST)Updated: Mon, 27 Feb 2017 07:06 PM (IST)
दुमका : दुमका के इंडोर स्टेडियम में जिला कराटे संघ एवं ड्रैगन मार्शल आर्टस स्पोर्टस कराटे इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय बेल्ट ग्रे¨डग शिविर में 32 प्रतिभागियों में 13 ने सफलता हासिल की है। सोमवार को सफल होने वाले प्रतिभागी संतोष कुमार, अभय कुमारी, ऋतिक मुर्मू, जोहान सोरेन, मैसी मरांडी, प्रणव मिश्र, अनमोल मुर्मू, आदित्य एवं मंजीत को ऑरेंज बेल्ट, आशीष कुमार, धर्मलाल मुर्मू, इमरान हैदर तथा अस्त कुमार को येलो बेल्ट प्रदान किया गया। प्रतिभागियों को जिला कराटे संघ के कार्यकारी अध्यक्ष सेंसाई जयराम शर्मा, मुख्य प्रशिक्षक प्रदीप कुमार मिश्र के नेतृत्व में सात दिनों तक शिविर चलाया गया। विमल भूषण गुहा, सोनाधन एवं संयोग झा मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें