बाइक की भिडंत में चार घायल
काठीकुंड : थाना क्षेत्र के दुमका पाकुड़ मार्ग में रविवार की देर शाम आलूबेड़ा गांव के पास दो मोटरसाइकिल
By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Feb 2017 06:35 PM (IST)Updated: Mon, 27 Feb 2017 06:35 PM (IST)
काठीकुंड : थाना क्षेत्र के दुमका पाकुड़ मार्ग में रविवार की देर शाम आलूबेड़ा गांव के पास दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में चार घायल हो गए। सभी घायल काठीकुंड के रहनेवाले हैं। ¨रची अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सभी काठीकुंड प्रखंड के निवासी हैं। बताया जाता है कि सालदाहा गांव का सूरज मुर्मू, अजय मुर्मू व भंवरपाथर गांव का झेपन हांसदा व बबलू मरांडी की बाइक गांव के समीप टकरा गई। हादसे में चारों घायल हो गए। पुलिस की मदद से चारों को ¨रची अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें