मजदूरों के अधिकार के लिए लड़ेगी भामसं
बासुकीनाथ : भारतीय मजदूर संघ की बैठक जरमुंडी प्रखंड अंतर्गत झनकपुर पंचायत के ढाका गांव में प्रखंड अध
बासुकीनाथ : भारतीय मजदूर संघ की बैठक जरमुंडी प्रखंड अंतर्गत झनकपुर पंचायत के ढाका गांव में प्रखंड अध्यक्ष राधानंद राय की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन ग्राम प्रधान बटेश्वर किस्कू ने किया। कार्यक्रम में संघ के जिला मंत्री शिव शंकर गुप्ता ने कहा कि मजदूरों में चेतना और जागृति लाने के लिए भारतीय मजदूर संघ गांव-गांव अभियान चलाएगी। मजदूरों को उनका हक मिल सके। उन्होंने कहा कि जरमुंडी प्रखंड में 50 हजार निबंधित सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया है।
इस मौके पर लोबिन हेम्ब्रम, बाबूधन हेम्ब्रम, देवीलाल सोरेन, जेना टुडू, बद्री मिर्धा, मजीद अंसारी, राजेश मुर्मू, जेरिना बीवी, गुलसन बीवी, सहदेव हेम्ब्रम, लोबिन टुडू, होपना मरांडी, कादीर अंसारी, तुलसी राय, जगदीश राय, शकील अंसारी उपस्थित थे।