मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के 18 लाभुकों चयन
जामा : जामा प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कक्ष में कैंप लगाकर सोमवार को मुख्यमंत्री कन्या
By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Jul 2017 06:51 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jul 2017 06:51 PM (IST)
जामा : जामा प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कक्ष में कैंप लगाकर सोमवार को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 18 जोड़ा वर-वधु का चयन किया गया। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में लाभुकों के चयन के लिए कुल 30 आवेदन कार्यालय को प्राप्त हुआ था। इसमें जांचोपरांत चयन समिति द्वारा कुल 18 लाभुकों का चयन किया गया।
प्रमुख बेनीफ्रेड मुर्मू, उप प्रमुख इंद्रकांत यादव, बीडीओ विवेक कुमार सुमन, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सत्यवती हेंब्रम, सीओ अलोक वरन केशरी, प्रभारी सीडीपीओ पूनम वर्मा एवं महिला पर्यवेक्षिकाएं उपस्थित थीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें