केंद्रीय कारा के महिला वार्ड से खत्म हो अव्यवस्था : शर्मिला
दुमका : ¨हदू क्रांति सेना महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष शर्मिला देवी ने दुमका केंद्रीय कारा में व्याप
दुमका : ¨हदू क्रांति सेना महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष शर्मिला देवी ने दुमका केंद्रीय कारा में व्याप्त अव्यवस्था पर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इस दूर करने की मांग की है। इस बाबत शर्मिला देवी ने पुलिस उप महानिरीक्षक, उपायुक्त एवं एसपी से आग्रह किया है कि केंद्रीय कारा में महिला बंदियों को मिलनेवाली सुविधाएं मुहैया कराई जाए।
उन्होंने कहा है कि महिला वार्ड में क्षमता से अधिक सजायाफ्ता एवं विचाराधीन कैदी रखी गई है। सरकार प्रदत्त सुविधाओं में वहां के कर्मचारी एवं पदाधिकारियों द्वारा कटौती की जाती है। कैदियों को स्तरीय भोजन नहीं दिया जाता है। कपड़ा, तेल, साबुन, फल व अन्य सामग्री कैदियों से वापस ले ली जाती है और विरोध करने पर वार्ड इंचार्ज द्वारा प्रताड़ित किया जाता है। कहा कि जेल में महिला स्वास्थ्य कर्मी तैनात नहीं है। जेल में नशे की पुड़िया भी धड़ल्ले से पहुंचाई जाती है जिससे महिला कैदी सुरक्षा को लेकर तनाव में रहती हैं। शर्मिला ने इन तमाम ¨बदुओं पर प्रशासनिक स्तर से जांच की मांग करते हुए समुचित सुधार की मांग की है।