ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभा सम्मान से छात्रों का बढ़ेगा मनोबल
रामगढ़ : रामगढ़ प्रखंड मुख्यालय में स्थित बिरसा मुंडा उच्च विद्यालय में बुधवार को वर्ष 2017 में अच्छ
रामगढ़ : रामगढ़ प्रखंड मुख्यालय में स्थित बिरसा मुंडा उच्च विद्यालय में बुधवार को वर्ष 2017 में अच्छे अंक पाने वाले छात्रों के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के छह छात्र जिन्होंने मैट्रिक परीक्षा में 400 से अधिक अंक लाया है उन्हें प्रखंड प्रमुख सुराजमुनी हांसदा, पूर्व प्रमुख शिवलाल मरांडी तथा धोबा पंचायत के मुखिया बसंती सोरेन द्वारा सम्मानित किया गया। विद्यालय के निदेशक नरेंद्र प्रसाद साह ने बताया कि विद्यालय से इस वर्ष काफी बच्चे प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। विद्यालय के आदित्य कुमार शर्मा 435 अंक, आशीष कुमार मंडल 409, किरण मुर्मू 405, प्रिंस कुमार 404, राकेश मंडल 402 तथा वीरेंद्र कुमार मंडल ने 400 अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन करना अच्छी पहल है। इससे बच्चों के बीच शिक्षा के प्रति और जागरूकता बढ़ेगी है। उन्होंने बच्चों को अच्छे से पढ़ाई करने की सलाह दी ताकि अगले वर्ष उन्हें भी सम्मानित किया जा सके। विद्यालय के निदेशक ने कहा कि रामगढ़ प्रखंड में वह वर्षो से प्राइवेट विद्यालय का संचालन करते आ रहे हैं। विद्यालय में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाती है जिसका नतीजा है की बच्चे अच्छे रिजल्ट कर रहे हैं। इस दौरान अभिभावक हिमांशु कुमार मंडल, कमलाकांत मडल, प्रेमलाल सोरेन, दुबराज हांसदा मौजूद थे।