जाने माने चिकित्सक क्रिस्टोफर का निधन
दुमका : शहर के जाने माने चिकित्सक व हांसदा क्लीनिक के संचालक 52 वर्षीय डॉ. क्रिस्टोफर पाल हांसदा का
दुमका : शहर के जाने माने चिकित्सक व हांसदा क्लीनिक के संचालक 52 वर्षीय डॉ. क्रिस्टोफर पाल हांसदा का बुधवार की सुबह निधन हो गया। उन्होंने कड़हरबील स्थित क्लीनिक आवास में अंतिम सांस ली। वे कुछ दिन से अस्वस्थ चल रहे थे। निधन की सूचना मिलते ही विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी समेत कई लोग आवास पर पहुंचे और श्रद्धांजलि अíपत की।
बताया जाता है कि चिकित्सक कुछ दिन से बीमार चल रहे थे। बीमारी के बाद भी वे क्लीनिक में मरीजों का इलाज किया करते थे। रात में उनकी हालत बिगड़ी और कुछ देर बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। विधायक ने कहा कि चिकित्सक सेवा के प्रति तत्पर थे। वे क्लीनिक के अलावा उर्सला अस्पताल में भी प्रतिदिन मरीजों की जांच करते थे। बीमारी के बाद भी उन्होंने धर्म नहीं छोड़ा। उनके निधन से दुमका के लोगों को गहरा आघात लगा है। बता दें कि शहर में उनके माध्यम से दो जगह पर अल्ट्रासाउंड जांच की जाती है। वे अपने क्लीनिक के बाद उर्सला में भी सेवा देते थे। उनके निधन के बाद अब शहर में दो जगह जांच बंद हो गई। अल्ट्रासाउंड जांच के लिए अब केवल भागलपुर जांच केंद्र ही बचा है।