गोडडा की बर्खास्त डीएसई की जल्द होगी गिरफ्तारी
दुमका : निगरानी ने वर्ष 08 से 10 से गोड्डा में जिला शिक्षा अधीक्षक के पद पर काम कर चुकी फरहाना खातून
दुमका : निगरानी ने वर्ष 08 से 10 से गोड्डा में जिला शिक्षा अधीक्षक के पद पर काम कर चुकी फरहाना खातून पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में पांच माह पहले ही विभाग ने उन्हें बर्खास्त कर दिया है। शुक्रवार को निगरानी विभाग ने विशेष अदालत में उनकी गिरफ्तारी के लिए वारंट का आवेदन दिया।
जानकारी के अनुसार दोपहर को निगरानी विभाग के दो डीएसपी सिरिल मरांडी व आनंद ¨मज स्पेशल कोर्ट रिजवान अहमद की अदालत पहुंचे और फरार डीएसई की गिरफ्तारी के लिए वारंट का अनुरोध किया। हालांकि अभी अदालत की ओर से कोई वारंट जारी नहीं किया गया। निगरानी विभाग के अनुसार गोड्डा में अपने तीन साल के कार्यकाल में फरहाना खातून ने अपनी आय से 40 फीसद अधिक संपत्ति एकत्र की। 12 अप्रैल को दुमका निगरानी थाना में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। रांची के बिटोरिया की रहने वाली आरोपी डीएसई की गिरफ्तारी का प्रयास तेज कर दिया गया है। डीएसपी आनंद ¨मज के अनुसार पांच माह पहले की फरहाना को बर्खास्त किया जा चुका है। कुछ दिन पहले ही उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अब गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से वारंट का अनुरोध किया गया है। वारंट जारी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि अब दुमका में पूरी तरह से निगरानी विभाग काम करने लगा है। यहां के थाने में दर्ज हुई यह दूसरी प्राथमिकी है। अब यहां पर प्राथमिकी दर्ज होने के साथ स्पेशल अदालत में सुनवाई भी होगी।