Move to Jagran APP

मैथन : खेलकूद में प्रतिभागियों ने दिखाया दम

टुंडी : टुंडी प्रखंड अंतर्गत बरवाटांड़ पचायत के महादेव पूजा समिति तिलाईटांड़ की ओर से आयोजित वार्षिक ख

By Edited By: Published: Tue, 17 Jan 2017 10:28 PM (IST)Updated: Tue, 17 Jan 2017 10:28 PM (IST)
मैथन : खेलकूद में प्रतिभागियों ने दिखाया दम
मैथन : खेलकूद में प्रतिभागियों ने दिखाया दम

टुंडी : टुंडी प्रखंड अंतर्गत बरवाटांड़ पचायत के महादेव पूजा समिति तिलाईटांड़ की ओर से आयोजित वार्षिक खेलकूद महोत्सव में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिप सदस्य गुरुचरण बास्की और अविनाश मुर्मू ने सम्मानित किया। तीन किमी दौड़ के बालक वर्ग में आसिफ अंसारी, वैद्यनाथ सोरेन, सुरेन्द्र मुर्मू ने बाजी मारी। एक किमी लड़कियों की दौड़ में संगीता कुमारी, लीलमती कुमारी, लीलमनी कुमारी ने परचम फहराया। घड़ा दौड़ में गुलांजी देवी, संजोती देवी, हिमानी देवी, गणित दौड़ में राहुल कुमार, रामदेव मुर्मू, रोहित कुमार, तीरंदाजी में मनु मुर्मू, अशोक मुर्मू ने शानदार प्रदर्शन किया। परशुराम तूरी, नोगेन बास्की, भूषण राय, कालिपद हेंब्रम, अजीत मुर्मू, विवेकानंद तूरी, गोविन्द मुर्मू, समरेश मुर्मू, चन्दन टुडू, मदन टुडू, छोटेलाल मुर्मू, देवकुमार मुर्मू, रामप्रसाद टुडू आदि थे।

loksabha election banner

..

पुत्री की शिकायत पर पिता को जेल

चिरकुंडा : चिरकुंडा नीचे बाजार निवासी रोशनी परवीन ने अपने पिता पर ही मारपीट करने व प्रताड़ित करने का मामला चिरकुंडा थाना में दर्ज कराया है। पुलिस ने पिता शकील अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। परवीन ने शिकायत में कहा है कि पिता हमें व मां को पीटते हैं और हमेशा प्रताड़ित करते हैं। दुखी होकर थाना आई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.