सामाजिक न्याय के बिना विकास अधूरा
दुमका : बाबा साहेब अंबेडकर की पुण्यतिथि पर दुमका इंडोर स्टेडियम में अनुसूचित जाति उत्थान मंच के कार्
दुमका : बाबा साहेब अंबेडकर की पुण्यतिथि पर दुमका इंडोर स्टेडियम में अनुसूचित जाति उत्थान मंच के कार्यक्रम में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि सामाजिक न्याय के बिना विकास की अवधारणा अधूरी है। सशक्त समाज के बिना राष्ट्र मजबूत नहीं बन सकता है। सामाजिक न्याय के आधार पर ही सशक्त समाज का निर्माण संभव है। हाशिए पर रहने वाले वर्ग को स्वयं सामाजिक और राजनीतिक ताकत बनना होगा। दूसरों को ताकत देकर अपना अधिकार खोने के बजाए खुद को संगठित करने की जरूरत है। शिक्षा, नौकरी या राजनीति हर क्षेत्र में भागीदारी तय करने की जरूरत है। किसी भी समाज या समुदाय को अपनी पहचान और संस्कृति को सुरक्षित रखने के लए राजनीतिक प्रतिनिधित्व सर्वोपरि है। राजनीतिक प्रतिनिधित्व का मूल है संख्या बल और इस संख्या बल को किसी दूसरे की ताकत नहीं बनाकर अपने समाज और संस्कृति को बलशाली बनाने के लिए न्यौछावर करना होगा।
इससे पूर्व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. विदेश्वर राम ने डॉ.अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला। आजसू नेता उमाकांत रजक, देवीशरण भगत, दामोदर ¨सह मेलर, श्रवण दास, शंभू नारायण दास आदि ने भी संबोधित। मौके पर सिदो-कान्हु के वंशज मंडल मुर्मू, रुपचंद मुर्मू, सिकंदर रजक, जोबारानी पाल समेत बड़ी संख्या में महिला व पुरुष मौजूद थे। मंच संचालन बलराम दास ने किया।