पौधरोपण के लिए आगे आए लोग
बासुकीनाथ, दुमका : जरमुंडी प्रखंड स्थित रेफरल अस्पताल एवं बीड़ी अस्पताल परिसर में कई फलदार एवं इमारत
बासुकीनाथ, दुमका : जरमुंडी प्रखंड स्थित रेफरल अस्पताल एवं बीड़ी अस्पताल परिसर में कई फलदार एवं इमारती पेड़ लगाए गए। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद बीडीओ संजय कुमार दास, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विजयकांत तिवारी की अगुवाई में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर बीडीओ ने पौधरोपण का महत्व बताते हुए सभी लोगों से प्रतिवर्ष कम से कम दो से पांच पौधे लगाने का संकल्प दिलाया। चिकित्सा पदाधिकारी विजयकांत तिवारी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ों की अनिवार्यता पर जोर देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करने की बात कही। लोगों से अपील किया वे वे पेड़ न काटें और यथासंभव पौधे जरूर लगायें। स्वास्थ्य जीवन के लिए पेड़ों की उपयोगिता पर चर्चा किया। एमपीडब्ल्यू आनंद झा ने बताया कि पर्यावरण का संरक्षण भी तभी हो पाएगा जब हम अधिक से अधिक पौधे लगाएंगे। उन्होंने स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन के लिए वृक्ष के महत्व पर चर्चा किया। मौके पर लेखपाल प्रदीप घोष बीटीएम संजीव, पूनम, पुतुल, हेलेना, संजीव प्रसाद, पंकज, संतोष कुमार सहित अन्य मौजूद थे।