मंत्री से नहीं हुई वार्ता, हड़ताल जारी
बासुकीनाथ : बासुकीनाथ नगर पंचायत कर्मियों के हड़ताल पर जाने से स्थिति काफी दयनीय हो गयी है। शिवगंगा त
बासुकीनाथ : बासुकीनाथ नगर पंचायत कर्मियों के हड़ताल पर जाने से स्थिति काफी दयनीय हो गयी है। शिवगंगा तट, बासुकीनाथ बस स्टैंड, जरमुंडी बस पड़ाव, बासुकीनाथ बाजार क्षेत्र सहित सभी वार्ड में गंदगी व कचरे का ढेर लग गया है। इधर झारखंड लोकल बॉडीज इम्पलाइज फेडरेशन की अपील पर राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल के समर्थन में बासुकीनाथ नगर पंचायत के कर्मियों की हड़ताल बुधवार को लगातार 28वें दिन भी जारी रही। नपं के कर्मी अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर फेडरेशन के संयुक्त सचिव मानवेंद्र प्रसाद की अगुवाई में हड़ताल पर है। इधर सबसे खराब स्थिति बासुकीनाथ बाजार, बस स्टैंड और जरमुंडी बाजार की हो गयी है। नगर पंचायत के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि भी सफाई की वैकल्पिक व्यवस्था करने में अक्षम हो गए हैं।
--
विभागीय मंत्री के साथ वार्ता विफल
झारखंड लोकल बॉडीज इम्पलाइज फेडरेशन के संयुक्त सचिव मानवेंद्र प्रसाद ने बताया कि 18 अक्टूबर को विभागीय मंत्री सीपी ¨सह के आमंत्रण पर संगठन के पदाधिकारी वार्ता के लिए रांची गये हुए थे। कतिपय कारणों से यह वार्ता नहीं हो पायी। फलत: सभी कर्मी हड़ताल पर डटे हुए है। बासुकीनाथ नगर पंचायत के शाखा सचिव भवेश मेहतर ने बताया कि मांगों के पूरा होने तक यह हड़ताल जारी रहेगी। मौके पर नरेश दास, प्रवीण कुमार, पंकज राउत, सिकंदर हरि, जीवन, अमीरलाल दास, तुम्बा सोरेन, प्रवीण मुर्मू, जितेन्द्र हरि, सुदीन यादव, भाष्कर पंडा, ठाकुर सोरेन, मंगाराम हेम्ब्रम, गौतम सिन्हा, सुदीन कुमार, पंकज राउत, पप्पु हांसदा सहित अन्य मौजूद थे।